ePaper

बिना लाइसेंस के सार्वजनिक स्थलों पर नहीं बनेगा पंडाल

Updated at : 28 Jan 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के सार्वजनिक स्थलों पर नहीं बनेगा पंडाल

नवादा प्रभात : सरस्वती पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किया संयुक्त निर्देश

विज्ञापन

नवादा प्रभात :

सरस्वती पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किया संयुक्त निर्देश

नवादा कार्यालय.

शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने के लिए डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी किया है. नगर भवन में डीएम और एसपी ने ब्रीफिंग की. डीएम ने कहा कि तीन फरवरी को सरस्वती पूजा होगी. इसके लिए सभी अधिकारी अलर्ट रहें. सरस्वती पूजा को सौहार्द के साथ मनाने के लिए विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि पूजा या जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसका उपयोग करने वालों पर संबंधित थानाध्यक्ष तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई करेंगे. बिना लाइसेंस के सार्वजनिक जगहों पर पूजा पंडाल नहीं लगाया जायेगा. लाइसेंस देते समय यह स्पष्ट उल्लेख करना है कि धार्मिक उन्माद नहीं हो. राजनीतिक नारा या अश्लील गाने का प्रयोग नहीं होगा. सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण कराने के संबंध में सभी अधिकारियों को सजग और सतर्क रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए निर्देश दिया. उन्होंने बाॅन्ड डाउन की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने युवाओं के व्यवहार पर खास नजर बनाये रखने तथा जुलूस के साथ विकास मित्र और सिपाही को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया.

विसर्जन स्थल को चिह्नित कर निरीक्षण करें

एसपी ने कहा कि सभी थानाें में शांति समिति की बैठक ससमय करानी है. ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तेज की गयी है. एसपी ने अधिकारियों से कहा कि विसर्जन स्थल को चिह्नित कर निरीक्षण अवश्य कर लें और आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराएं. जिन स्थलों पर मेला लगता है, वहां अधिकारी सजग और सतर्क रहें. असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगा.

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में एडीएम चंद्रशेखर आजाद, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एसडीओ नवादा सदर, रजौली, डीइओ, जिला गोपनीय प्रभारी, डीसीएलआर नवादा, एसडीपीओ नवादा सदर एवं रजौली, बीडीओ व सीओ के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन