ePaper

समाज को सुदृढ़ व प्रगतिशील बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका

Updated at : 08 Mar 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
समाज को सुदृढ़ व प्रगतिशील बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका

बुनियाद केंद्र रजौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कराया गया कार्यक्रम

विज्ञापन

रजौली/नवादा़ बुनियाद केंद्र रजौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन केंद्र प्रबंधक प्रेम शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. इस अवसर पर महिलाओं को बुनियाद केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी और उनके सशक्तीकरण पर चर्चा हुई. कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि महिलाएं समाज को सुदृढ़ एवं प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी और महिलाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा कार्यपालक सहायक शशि कुमार ने सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना आदि योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने की इच्छा व्यक्त की. इस अवसर पर गौरव कुमार, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट, जुली कुमारी, केयर गिवर, एवं सुदीप कुमार, तकनीकी (स्पीच एंड हियरिंग) के साथ-साथ कई महिलाएं भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन