परतापुर में शराब लदी कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस प्रशासन का सख्त प्रहार

विज्ञापन

होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस प्रशासन का सख्त प्रहार प्रतिनिधि, रजौली. आगामी होली त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने और मद्य निषेध कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी कड़ी में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं. इस सक्रियता ने क्षेत्र के शराब तस्करों और अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा दिया है. इस अभियान के दौरान पहली बड़ी कार्रवाई परतापुर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध सफेद रंग की आइ टेन कार पंजीकरण संख्या बीआर 05 डब्ल्यू 6753, को रोका. पुलिस को देखते ही धंधेबाज वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये, लेकिन जब गाड़ी की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 420 लीटर देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन और शराब को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है. हालांकि, धंधेबाज मौके से फरार हो गये, लेकिन थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पहचान कर ली गयी है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे. सतगीर के जंगलों में भी बड़ी बरामदगी अभियान के दूसरे चरण में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर सतगीर के दुर्गम जंगली इलाकों में छापेमारी की. सघन तलाशी अभियान के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी 150 लीटर देसी शराब बरामद हुई. यहां भी संलिप्त धंधेबाजों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि होली के पावन अवसर पर हुड़दंग करने वाले या अवैध शराब का कारोबार करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. पुलिस की छापेमारी निरंतर जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक निर्भीक होकर और शांतिपूर्ण वातावरण में रंगों का यह त्योहार मना सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन