एमडीएम समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों को दिए गए आवश्यक निर्देश, समय पर पोर्टल अपडेट करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक की तस्वीर

Nawada News : नवादा में एमडीएम बैठक में प्रधानाध्यापकों को आयरन और फोलिक एसिड टैबलेट की रिपोर्ट हर महीने की 7 तारीख तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

Nawada News : सदर प्रखंड के प्रखंड कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना को लेकर प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड के एमडीएम प्रभारी अवध किशोर प्रसाद ने की. बैठक में एमडीएम योजना के प्रभावी संचालन, पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्टिंग और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे तक पोर्टल पर दर्ज करें लाभार्थियों की संख्या

एमडीएम प्रभारी अवध किशोर प्रसाद ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें. उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से मध्याह्न भोजन संचालित हो रहा है, वहां के विद्यालय प्रधान भी हर हाल में लाभार्थी बच्चों की संख्या पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे.

आयरन-फोलिक एसिड की रिपोर्ट समय पर अपलोड करने का निर्देश

बैठक के दौरान विद्यालय स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई. एमडीएम प्रभारी ने आयरन एवं फोलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट वितरण की प्रविष्टि को सही ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आयरन-फोलिक एसिड से संबंधित रिपोर्ट प्रत्येक माह की 7 तारीख तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए.

बड़ी संख्या में प्रधान शिक्षक रहे उपस्थित

बैठक में सदर प्रखंड के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक बड़ी संख्या में शामिल हुए. इनमें जतिन कुमार, आनंदी प्रसाद, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीत कुमार, अविनाश कुमार, मो. तारिक हसन, मीर जकी, स्वीटी कुमारी, शैला कुमारी, निकिता भारती सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. बैठक में सभी विद्यालयों को विभागीय दिशा-निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन