ePaper

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों में खादी का क्रेज

Updated at : 23 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों में खादी का क्रेज

NAWADA NEWS.खादी भारतीय स्वतंत्रता की पहचान बनी हुई है. गणतंत्र दिवस का महोत्सव भी खास है. खादी ग्राम उद्योग के द्वारा विशेष आर्डर के तहत तिरंगा झंडा तैयार किया गया है. इस बार अलग से बड़े साइज में झंडा उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन

तिरंगा झंडे के अलावा खादी की टोपी, कुर्ता-पाजामा और अन्य आइटम की बढ़ी डिमांड

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

खादी भारतीय स्वतंत्रता की पहचान बनी हुई है. गणतंत्र दिवस का महोत्सव भी खास है. खादी ग्राम उद्योग के द्वारा विशेष आर्डर के तहत तिरंगा झंडा तैयार किया गया है. इस बार अलग से बड़े साइज में झंडा उपलब्ध कराया गया है. खादी ग्राम उद्योग के बिक्री केंद्र के अधिकारी ने बताया कि खादी के झंडे का विशेष क्रेज रहता है. 26 जनवरी को लेकर जिला खादी बिक्री केंद्र में तिरंगे झंडों के विभिन्न साइजों के साथ अन्य जरूरी सामग्रियों की भी उपलब्धता हो रही है. खादी भंडार की दुकानों में तिरंगे के अलावा खादी के कुर्ता-पाजामा और टोपी की मांग बढ़ गयी है. बच्चों के लिए बैज, टोपी, बैंड आदि आइटम की होलसेल मार्केट में भी डिमांड देखी जा रही है.

तिरंगा है आन, बान और शान

तीन रंगों वाला तिरंगा हमारी आन, बान और शान है. देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रहती है. सरकारी और प्राइवेट स्तर पर होने वाले आयोजनों के लिए बाजार में सजावट से लेकर पहनावे तक कई नये आइटम उपलब्ध हैं. खासकर स्कूली बच्चे कार्यक्रम के लिए खुद को तैयार करने में अधिक उत्साहित दिखते हैं. अभिभावकों के सामने बच्चों द्वारा अपनी डिमांड रखी जा रही है.

तीन साइज में उपलब्ध है तिरंगा झंडा

खादी भंडार में गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे झंडे तीन साइजों में उपलब्ध हैं. सरकारी और निजी संस्थानों से लेकर घरों तक तिरंगा फहराने वालों की पहली पसंद खादी भंडार में बने तिरंगा झंडे ही होते हैं. सबसे बड़े साइज का झंडा 190 गुणा 125 सेंटीमीटर है, जिसकी कीमत 500 रुपये है, 140 गुणा 95 सेंटीमीटर का झंडा 300 रुपये और 90 गुणा 60 सेंटीमीटर का झंडा 200 रुपये में उपलब्ध है. मंझोले आकार के झंडे की डिमांड सबसे अधिक है. झंडे और खादी की बिक्री काफी बढ़ी है. वर्तमान समय में गणतंत्र दिवस को लेकर लगभग 5 लाख रुपये से अधिक के खादी प्रोडक्टों की बिक्री होती है. इसमें खादी के कुर्ता, पाजामा और टोपी की बिक्री शामिल है. अकेले जिला मुख्यालय में 500 से अधिक विभिन्न आकार के झंडे और करीब 2 हजार खादी टोपी बेची जा रही हैं.

खादी के झंडे की निर्माण प्रक्रिया

खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से झंडे का निर्माण कराया जा रहा है. जिला मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि डिमांड को पूरा करने के लिए सभी भंडार केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है.

क्या कहते हैं दुकानदार

खादी के झंडे और अन्य आइटमों के लिए ग्राहक जुट रहे हैं. गणतंत्र दिवस को लेकर बिक्री बढ़ी है. नये युवक-युवतियों में भी खादी को लेकर रुचि जगी है. तिरंगा झंडा की सबसे अधिक डिमांड होती है.

जयनरायण जयसवाल, प्रबंधक खादी भंडार, नवादा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन