नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 17 Feb 2026 6:51 PM
अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा आरोपित
अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा आरोपित पीड़िता गर्भवती हुई, तो खुला मामला, थाने में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, वारिसलीगंज. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर लगातार यौन शोषण करता रहा. मंगलवार की सुबह पीड़िता परिजनों के सहयोग से वारिसलीगंज थाना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना देकर आरोपित के विरुद्ध करवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित को महज कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता नाबालिग है. आरोपित दो माह पहले चचेरी बहन से मिलने उसके गांव स्थित घर गया था. वहां बहन नहीं मिली, तो अकेला देख नाबालिग के साथ आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. उसका वीडियो बना लिया. उसके बाद ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा. इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गयी, जिसकी जानकारी नाबालिग ने आरोपित को दी. आरोपित ने नाबालिग को गर्भपात होने वाली दवा खिला दी. फलस्वरूप दर्द से बेचैन पीड़िता को सारी कहानी स्वजन को बतानी पड़ी. उसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर वारिसलीगंज थाना पहुंचे और मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया है. बताया गया कि आरोपित के पिता सरकारी सेवा में थे, जिनके निधन के पश्चात हाल ही में आरोपित की शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगी थी. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने प्रेसवार्ता में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










