ePaper

जिले के आठ केंद्रों पर बिहार व सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

Updated at : 17 Feb 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के आठ केंद्रों पर बिहार व सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

परीक्षार्थियों को आवश्यक गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को आवश्यक गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश परीक्षा केंद्र पर दिखा उत्साह, अभिभावकों की रही भीड़ प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गयी हैं. परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की भीड़ भी देखी गयी. जिले के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरपीएस स्कूल, विवेकानंद स्कूल (वारसलीगंज), जीवनदीप पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल और ज्ञान भारती स्कूल (धनवा) में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति देखने को मिली. गाइडलाइन के अनुसार केंद्र में दिलाया प्रवेश 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आवश्यक गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया. दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षाओं के लिए सभी केंद्रों पर विशेष तैयारी देखने को मिली. सीबीएसइ बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक प्रवेश दिया गया. बताया गया कि इस परीक्षा में जिलेभर से करीब 6,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. यह परीक्षा 11 मार्च तक आयोजित की जायेगी. रोड पर जाम की स्थिति बिहार बोर्ड और सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ होने के कारण परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गयी. शहर की लगभग सभी सड़कों पर परीक्षा के पहले दिन भीड़ देखने को मिली. ट्रैफिक पुलिस के जवान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे. जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब बिहार बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं एक ही दिन से आयोजित की गयी हैं. इस कारण परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के साथ रास्तों में जाम की समस्या भी देखने को मिली. परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकले परीक्षार्थी परीक्षार्थियों ने अपने घरों से अतिरिक्त समय लेकर निकलना सुनिश्चित किया, क्योंकि रास्तों में जाम की स्थिति बन सकती थी. ध्यान रहे कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में प्रवेश के लिये सुबह की पाली में 9:00 बजे तक और दूसरी पाली में 1:30 बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र में पहुंचना आवश्यक है. समय से पहले पहुंचने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलती है. परीक्षार्थियों की सुविधा और ट्रैफिक से बचाव के लिए समय से पहले घरों से निकलना अत्यंत जरूरी है.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन