कटघरा गांव में कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कटघरा गांव में कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

कटघरा गांव में कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु – कलश में जल भरने की तैयारी करते – प्रसिद्ध कटघरा गांव का देवी मंदिर प्रतिनिधि, मेसकौर सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की सहवाजपुर सराय पंचायत के कटघरा गांव के देवी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर रविवार को कलशयात्रा निकाली गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया राकेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. कलशयात्रा में 501 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने पवित्र तिलैया नदी से कलश में जल भरा, फिर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित हुई. अतिथियों ने कहा कि यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति आती है. मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ छोटी सिंह, यज्ञ के यजमान मिथिलेश कुमार, पंडित नरेश पाठक, पंडित दीनानाथ पाठक, पंकज पाठक, सक्रिय सदस्य उदय कुमार, रूपक कुमार, जितेंद्र सिंह, गौरी सिंह, पप्पू सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन