नवादा: विरनामा गांव में रणक्षेत्र बनी सड़क, दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 8 घायल, 16 पर FIR

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :04 May 2026 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा: विरनामा गांव में रणक्षेत्र बनी सड़क, दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 8 घायल, 16 पर FIR

जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

नवादा. जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

मारपीट में ये लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार, इस हिंसक झड़प में प्रथम पक्ष से पुटूस देवी, लालजीत सिंह, मुकेश सिंह उर्फ बजरंगी और बबिता देवी घायल हुए हैं. वहीं, दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार, विनोद राउत, मंजू देवी और श्यामसुंदर प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बौरी ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

छिनतई और छेड़खानी का क्रॉस केस दर्ज

इलाज के बाद दोनों पक्ष काशीचक थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट, छिनतई और छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष की ओर से पुटूस देवी ने प्रिंस कुमार, विनोद राउत, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, मिथुन राउत, छोटू कुमार, सीधेसर राउत और उमेश राउत को नामजद अभियुक्त बनाया है. वहीं, दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार ने क्रॉस केस दर्ज कराते हुए बजरंगी कुमार, लक्ष्मण कुमार, लालजीत सिंह, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि राउत, शशि राउत और धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर काशीचक थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

रिपोर्ट: आशुतोष कुमारB

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन