नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनायी गयी पुण्यतिथि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 9:56 PM
विज्ञापन
चिरैला गांव स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
रजौली.
प्रखंड की हरदिया पंचायत अंतर्गत चिरैला गांव स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास मध्य विद्यालय चिरैला में उनकी पुण्यतिथि पर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि असाधारण क्रांतिवीर ””””नेताजी”””” के नाम से लोकप्रिय सुभाषचंद्र बोस की कथित पुण्यतिथि 18 अगस्त को मनायी जाती है. नेताजी ने स्वतंत्रता आंदोलन को देश से बहार की सीमाओं से बहार ले गये. उनका ””जय हिंदी””, ””दिल्ली चलो””, ””तुम मुझे खून दो- मैं तुम्हें आजादी दूंगा”” का जादुई और प्रेरणादायी नारा था. नेताजी ””श्रीमद्भागवत गीता”””” की गहराई से प्रेरित रहते थे. इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता. इन महान स्वतंत्रता सेनानी की कुर्बानी को याद करते हुए वर्तमान भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्यों के पिछड़ा वंचित क्षेत्र में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास खोला गया है. छात्रावास में अभिवंचित वर्ग के छात्र व घुमंतू, भीख मांगने वाले, कूड़ा बीनने वाले, बेसहारा व अनाथ बच्चों को रखा जाता है. इन बच्चों को शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट, संगीत, खेलकूद की गतिविधियां भी करायी जाती है. बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों, यूनिफार्म, बिस्तर, फर्नीचर, खेल व शिक्षण सामग्री आदि दी जाती है. छात्रावास का संचालन प्रधानाध्यापक सोमनाथ के देखरेख में संचालन की जा रही है. ओम प्रकाश आर्य वार्डन, रात्रि प्रहरी रवींद्र कुमार, शिक्षक राजीव कुमार और अमृत रंजन आज नेताजी को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










