नवादा: रजौली के फुलवरिया डैम और ऋषि स्थलों को राजगीर-ककोलात की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी, टीम ने किया सर्वे

Author Kr manish dev|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटोग्राफी के लिए पहुंची टीम | Prabhat Khabar Network

फोटोग्राफी के लिए पहुंची टीम | Prabhat Khabar Network

नवादा के रजौली प्रखंड में फुलवरिया जलाशय डैम तथा लोमंच ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि से जुड़े ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर विकसित करने की पहल तेज हो गई है. इन स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Nawada News: रजौली प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया जलाशय डैम तथा लोमंच ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि से जुड़े पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है. बुधवार को पंचायती राज विभाग, पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त टीम ने इन स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण किया.

ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो

महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ग्लोबल मीडिया टीम और मंत्रालय से पहुंचे बिपिन कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए. साथ ही सड़क संपर्क, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का भी बारीकी से आकलन किया.

राजगीर और ककोलात की तर्ज पर होगा विकास

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरीमोहन कुमार ने बताया कि विभागीय योजना के तहत फुलवरिया जलाशय डैम, लोमंच ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि स्थलों को राजगीर और ककोलात की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है. इसका उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

स्थानीय लोगों से ली ऐतिहासिक जानकारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से इन स्थलों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की. इस दौरान पूर्व मुखिया विनय सिंह, समाजसेवी मुन्ना सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.

पर्यटन विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, छोटे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और फुलवरिया जलाशय डैम तथा ऋषि स्थलों की पहचान राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन