नवादा: कौआकोल में दुर्गा मंडप से बड़राजी तक सड़क जर्जर, भूरहा नाले पर अतिक्रमण से जलजमाव

Author Dashrath mistri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर जलजमाव की स्थिति | Prabhat Khabar Network

सड़क पर जलजमाव की स्थिति

बारिश और अतिक्रमण के कारण नवादा की कौआकोल बाजार और पकरीबरावां मुख्य पथ की सड़कें तालाब बन गई हैं. जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Nawada News: कौआकोल बाजार और पकरीबरावां मुख्य पथ की सड़क इन दिनों बारिश, जलजमाव और अतिक्रमण के कारण पूरी तरह बदहाल हो चुकी है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और भूरहा नाले पर दशकों से अवैध कब्जे के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नाले को अतिक्रमण मुक्त कर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.

दुर्गा मंडप से बड़राजी तक सड़क गड्ढों में तब्दील

कौआकोल बाजार के दुर्गा मंडप गली के प्रवेश द्वार से जेपी चौक, कोल्हुआवर होते हुए बड़राजी तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

जलजमाव और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

सड़क पर जलजमाव का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है. कीचड़ और पानी के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. वहीं पैदल चलने वाले, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि भूरहा नाले पर वर्षों से अवैध कब्जा होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है. उनका आरोप है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति की है.

प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण बाजार क्षेत्र में नारकीय स्थिति बनी हुई है. यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय का प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसलिए इसकी मरम्मत और नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से भूरहा नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन