ePaper

पहलगांव हमले के बाद रेलवे अलर्ट मोड पर, स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated at : 24 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगांव हमले के बाद रेलवे अलर्ट मोड पर, स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नवादा न्यूज : स्टेशन, रेलखंड और हर यात्री की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन

नवादा न्यूज : स्टेशन, रेलखंड और हर यात्री की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद नवादा रेलवे स्टेशन समेत संपूर्ण किऊल-गया रेलखंड पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गये हैं. रेल यात्रियों के सहयोग में आरपीएफ के जवान इस क्रम में एक-एक रेलयात्री की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. नियमित रूप से यात्रियों के सहयोग में स्टेशन परिसर में गश्त करने वाले आरपीएफ के जवान विशेष रूप से सतर्क हैं. रेल लाइन और सभी रेल पुलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. फिलहाल, विभिन्न रेल मार्ग किऊल-गया, तिलैया-राजगीर और तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर सिरदला स्थित खरौंध रेलवे स्टेशन तक तथा इसके आगे जारी निर्माण कार्य स्थल की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.

लोकल पुलिस का मिल रहा सहयोग

आरपीएफ के थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर रेल पुल और रेललाइन पर निगरानी रखने के अलावा हर आम व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रेल यात्री अथवा रेलवे परिसर के आसपास रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि रेल लाइन और रेल पुल की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की तैनाती के साथ ही लोकल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ को-आर्डिनेशन बना कर सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है. जरूरत के अनुसार सामंजस्य बना कर एक-दूसरे की मदद ली जा रही है. ताकि, रेलवे स्टेशन के अलावा रेल लाइन के आसपास के पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा सके. इस तरह की योजना बना कर सुरक्षात्मक पहल की जा रही है.

रेल लाइन की निगरानी जारी

केजी समेत तमाम रेलखंड की पूरी लाइन पर नजर रखी जा रही है और निगरानी की जा रही है. आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कुछ चिह्नित जगहों पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है. उन स्थानों पर खास सुरक्षा बरती जा रही है, जहां पर ट्रेन ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण उपकरण लगाये गये हैं. ये उपकरण कई ऐसी जगह लगे हैं, जहां पर आसपास की पूरी जगह सुनसान हैं. इतना ही नहीं, दानापुर रेल मंडल के मुख्यालय से भी एहतियातन विभिन्न इनपुट प्राप्त कर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन