ePaper

कृषि के क्षेत्र में प्रगति के लिए आधुनिक यंत्रों का उपयोग आवश्यक : डीएम

Updated at : 03 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि के क्षेत्र में प्रगति के लिए आधुनिक यंत्रों का उपयोग आवश्यक : डीएम

नवादा न्यूज : 82 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान

विज्ञापन

नवादा न्यूज : 82 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान

नवादा कार्यालय.

जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम में हुआ. डीएम रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. डीएम ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्रगति के लिए आधुनिक तकनीकों और यंत्रों का उपयोग आवश्यक है. उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ उठाने को कहा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों व तकनीकों की जानकारी देना, उनकी उत्पादकता बढ़ाना और कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है. उन्होंने सभी किसान भाईयों से कहा कि इस मेले में अधिक संख्या में भाग लें और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें.

80 प्रतिशत तक मिल रहा अनुदान

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 82 प्रकार के विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिल रहा है. योजना अंतर्गत इस वर्ष जिले को कुल भौतिक लक्ष्य 1698 प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अभी तक 706 लाभुक किसानों के बीच अनुदानित दर विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण करते हुए अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है. इस वर्ष योजना के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना भी संचालित की जा रही है. इसके तहत 20 लाख की लागत पर 12 लाख अनुदान वाले स्पेशल कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने के लिए जिले को कुल 12 लक्ष्य प्राप्त हुआ है. इसके विरुद्ध हमने कुल 12 भौतिक लक्ष्य की पूर्ति कर ली है. 10 लाख की लागत पर चार लाख अनुदान वाले कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने के लिए जिले को प्राप्त कुल लक्ष्य-सात में से अभी तक पांच लक्ष्य की पूर्ति कर ली गयी है. 10 लाख की लागत पर आठ लाख अनुदान वाले फार्म मशीनरी बैंक के लिए जिले को प्राप्त कुल लक्ष्य-02 में से एक फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन