हाइवा से टकरायी कार, रजरपप्पा से लौट रहे नालंदा के दो की मौत

Updated:
विज्ञापन
हाइवा से टकरायी कार, रजरपप्पा से लौट रहे नालंदा के दो की मौत

रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर हुए हादसे में नालंदा के दो की मौत

विज्ञापन

रजौली (नवादा). रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर मंगलवार की देर रात करिगांव स्थित टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना हुई. रजरप्पा से आ रही कार अनियंत्रित होकर हाइवा से जा टकरायी. इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार रहे छह लोग घायल हो गये. घायलों को एनएचआइ की एंबुलेंस एवं सर्विलांस वाहन से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी द्वारा काफी देरी के बाद घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया. इस दौरान दो घायलों की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. अस्पताल परिसर में घायल नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरनामा गांव निवासी महीप कुमार ने बताया कि वे रजरप्पा से पूजा करके वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना हुई है. अस्पताल पहुंचे घायलों में अन्य लोगों की पहचान वेना थाना क्षेत्र के वीरनामा गांव निवासी मोहित कुमार,नीतीश कुमार,सूरज कुमार,अखिलेश कुमार,लालचंद कुमार व लालटुन यादव के रूप में हुई है. एनएचआइ कर्मी नीतीश कुमार ने कहा कि जब वे मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचे,तो अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ था. चिकित्सक व जीएनएम अपने-अपने कमरे में सोए थे,जिन्हें जगाने का काफी प्रयास किया गया. अस्पताल परिसर में मरीज घंटों लावारिस स्थिति में दर्द से कराहते रहे. वहीं नींद से जागने के बाद चिकित्सक ने बिना हाथ लगाए दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार,अपर थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार,एसआई सचिन कुमार व एएसआई सहदेव प्रसाद के अलावे दर्जनों पुलिस बल अस्पताल पहुंचे एवं घायलों को पावापुरी अस्पताल में भेजने के लिए काफी मशक्कत की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि को बाहर से एंबुलेंस मंगवाकर पावापुरी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है. कुमार मनीष देव, रजौली (नवादा) की रिपोर्ट

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन