नवादा में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

कैप्शन :- प्रदर्शन करते हुये | Prabhat Khabar Network
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकाला. बड़ी संख्या में शामिल छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग की.
Student Protest : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला. आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रैली सिरदला चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए निचला बाजार तक गयी. इस दौरान छात्रों ने नीट पेपर लीक बंद करो, छात्रों को न्याय दो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाओ जैसे नारे लगाये. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है. छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. मार्च का नेतृत्व पीयूष, अशोक एवं मिथुन ने किया. कार्यक्रम में संजीत, मधु, सोनम, काजल कुमारी, कंचन, अंशिका, राहुल, सूरज, नीरज और अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे. छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










