चोरी की बाइक पर बोलेरो का नंबर लगाकर चला रहा था युवक, पुलिस जांच में धराया

Author Anil kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

इसी बाइक पर लगया था बोलेरो का नंबर|

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक पर बोलेरो की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते हुए गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक का इंजन नंबर घिसा हुआ था और चेसिस नंबर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था.

विज्ञापन

Nawada News : अकबरपुर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह के संभावित नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद ग्लैमर बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार दोपहर मुसहर टोली के पास गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर अलखडीहा निवासी मोनू कुमार बाइक मोड़कर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. जांच में बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं मिली, जबकि पीछे लगी नंबर प्लेट संदिग्ध प्रतीत हुई. कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

बोलेरो का निकला बाइक पर लगा नंबर

जिला परिवहन कार्यालय से सत्यापन कराने पर पता चला कि बाइक पर लगा BR27C9661 नंबर किसी मोटरसाइकिल का नहीं, बल्कि जमुई जिले में पंजीकृत एक महिंद्रा बोलेरो का है. जांच के दौरान बाइक का इंजन नंबर घिसा हुआ मिला और चेसिस नंबर भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था. पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

वाहन चोर गिरोह की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अकबरपुर थाना कांड संख्या 361/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन