नवादा में 19 सितंबर को लगेगा रोजगार कैंप, 16,500 सैलरी के साथ मिलेंगी यह खास सुविधाएं, जानें कौन-किन पदों पर कर सकता है अप्लाई
संयुक्त श्रम भवन
नवादा जिला नियोजनालय द्वारा 19 सितंबर को एक रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में शिक्षकों के 20 रिक्त पदों पर चयन होगा. स्नातक और बेसिक इंग्लिश ज्ञान वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
Nawada Job Camp 2026 : नवादा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से 19 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आइटीआइ), नवादा परिसर में रोजगार कैंप लगाया जायेगा. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में शिक्षक के 20 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.
स्नातक और बेसिक इंग्लिश जरूरी
जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि रोजगार कैंप में फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली की ओर से शिक्षकों के पद पर चयन किया जायेगा. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक होना जरूरी है. साथ ही उन्हें बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल नवादा रहेगा.
16,500 रुपये वेतन के साथ मिलेंगी सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को 16,500 रुपये मासिक वेतन दिया जायेगा. इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआइसी, स्थानांतरण किराया और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गयी है.
सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक कैंप
रोजगार कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा साथ लाना होगा. केवल रोजगार सेतु एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही कैंप में भाग ले सकेंगे.
नियोजनालय रहेगा सुविधा प्रदाता
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि कैंप में नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी. चयन की प्रक्रिया संबंधित नियोजक संस्था की ओर से की जायेगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए