नवादा में भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व,  जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

जैन मंदिर में पूजा अर्चना करती जैन समाज से जुड़े लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में जैन धर्म का प्रमुख दसलक्षण पर्युषण महापर्व भक्तिभाव के साथ शुरू हो गया है. इस 10 दिवसीय पर्व में श्रद्धालु आत्मशुद्धि और संयम का संकल्प ले रहे हैं. जाने महापर्व के अनुष्ठान.

विज्ञापन

Nawada Daslakshan Mahaparva : नवादा में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का बुधवार से नवादा में भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ. अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धालु भगवान महावीर द्वारा बताये गये दस धर्मों का पालन करते हुए आत्मशुद्धि और संयम का संकल्प लेते हैं.

विज्ञापन

महापर्व भाद्रपद मास की पंचमी से चतुर्दशी तिथि तक मनाया जाता है. इस दौरान उत्तम क्षमा, त्याग, आर्जव, मार्दव, अकिंचन, तप, शौच, संयम, सत्य और ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया जाता है.

पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालु, हुआ अभिषेक

महापर्व के पहले दिन सुबह से ही अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. पीले वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद कलश स्थापना और भगवान का अभिषेक किया गया.

नवादा में पियूष चंद्रवंशी हत्याकांड पर अतिपिछड़ा आयोग सख्त, आयोग के अध्यक्ष ने की फर्जी FIR की निष्पक्ष जांच की मांग

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय संगीत और श्रद्धालुओं के नृत्य से गूंज उठा. श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये. महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की विशेष पूजा की गयी. श्रद्धालुओं ने क्षमा को आत्मशुद्धि और आपसी सद्भाव का आधार बताते हुए इसके महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

शाम को हुई भगवान की महाआरती

संध्या बेला में भगवान की भव्य महाआरती की गयी. इसमें जैन समाज की कार्यकारिणी समिति, जैन महिला मिलन, जैन बहू मिलन और जैन युवा संगठन के सदस्यों समेत पूरे जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में समाज के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया.

नवादा में 19 सितंबर को लगेगा रोजगार कैंप, 16,500 सैलरी के साथ मिलेंगी यह खास सुविधाएं, जानें कौन-किन पदों पर कर सकता है अप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन