नवादा सदर अस्पताल अपडेट: आज ओपीडी और इमरजेंसी में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
नवादा सदर अस्पताल अपडेट: आज ओपीडी और इमरजेंसी में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

जिले के सदर अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों की सुविधा के लिए आज का मेडिकल ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

नवादा. जिले के सदर अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों की सुविधा के लिए आज का मेडिकल ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. दूर-दराज के इलाकों से आने वाले मरीज घर से निकलने से पहले इस लिस्ट को देखकर जान सकते हैं कि आज उनके इलाज के लिए कौन से संबंधित डॉक्टर ओपीडी या इमरजेंसी में उपलब्ध रहेंगे.अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आज का शेड्यूल इस प्रकार है:

सामान्य ओपीडी ड्यूटी

समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

उपलब्ध चिकित्सक: डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अमित कुमार और डॉ. श्रीकांत कुमार.

(मरीज सामान्य बीमारियों की जांच और परामर्श के लिए इस समय पर आ सकते हैं.)

आपातकालीन सेवाएं

इमरजेंसी विभाग 24 घंटे खुला रहेगा, जिसमें शिफ्ट के अनुसार निम्नलिखित डॉक्टरों की तैनाती की गई है:

दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक: डॉ. विक्रम कुमार और डॉ. आशीष नाथ सहाय.

रात्रि 8:00 बजे से अगली सुबह 8:00 बजे तक: डॉ. मनोज कुमार.

विशेषज्ञ विभागों के डॉक्टर

सामान्य ओपीडी के अलावा, विशेष बीमारियों के लिए निम्नलिखित डॉक्टरों को संबंधित विभागों में तैनात किया गया है:

शिशु रोग विभाग: डॉ. शंबूक

नेत्र रोग विभाग: डॉ. एस.डी. अरैयर

दंत रोग विभाग: ललन कुमार

फिजियोथैरेपी: डॉ. विश्वजीत सुमन

रिपोर्ट: मनोज मिश्राB

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन