डिजिटल सुरक्षा का पाठ पढ़ाने स्कूल पहुंची नवादा पुलिस, साइबर अपराधों से बचाव के गुर सीखते दिखे छात्र-छात्राएं

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते साइबर डीएसपी | Prabhat Khabar Network

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते साइबर डीएसपी | Prabhat Khabar Network

नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीपीएस स्कूल में छात्रों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा सभा का आयोजन किया. छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए, जिसमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह शामिल है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के बीच आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नवादा पुलिस ने गुरुवार को डीपीएस स्कूल में साइबर सुरक्षा सभा का आयोजन किया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष मो. शाहनवाज अख्तर ने किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया.

डिजिटल सुरक्षा के बताए अहम उपाय

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि डिजिटल युग में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक और सामाजिक क्षति का कारण बन सकती है. इसलिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है. साइबर विशेषज्ञों ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग, सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखने, ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखने और आधार के बायोमेट्रिक लॉक का इस्तेमाल करने की सलाह दी. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय भी बताए गए.

OTP और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की सलाह

सभा में विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें. यदि कोई संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का प्रयास सामने आए तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

जागरूक बनें, दूसरों को भी करें जागरूक

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार नागरिक बनने, सोशल मीडिया का सुरक्षित और संयमित उपयोग करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई. नवादा पुलिस ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है और इसी उद्देश्य से जिले में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन