Nawada News. शनिदेव की पूजा कर सुख-समृद्धि मांग रहे श्रद्धालु
शनीदेव का करें भव्य दर्शन.
Nawada News. नवादा. प्रमुख शनिदेव मंदिर नवादा शहर के नारदीगंज रोड (गढ़पर) पर स्थित है. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. यहां मुख्य रूप से भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है. भगवान शनिदेव को न्याय के देवता और सूर्यपुत्र माने जाते है.
Nawada News. नवादा. प्रमुख शनिदेव मंदिर नवादा शहर के नारदीगंज रोड (गढ़पर) पर स्थित है. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. यहां मुख्य रूप से भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है. भगवान शनिदेव को न्याय के देवता और सूर्यपुत्र माने जाते है. मंदिर परिसर में भगवान शिव और बजरंगबली (हनुमान जी) की मूर्तियां भी स्थापित की गयी हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान की पूजा करने से शनि का प्रकोप शांत होता है. प्रत्येक दिन सुबह और शाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाता है और मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होती है. शनिवार को अहले सुबह से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.
आरती का समय
शाम 6:00 बजे संकट मोचन में महाआरती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










