नवादा: सामुदायिक भवन में चल रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र, ग्रामीणों ने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पकरीबरावां के बेलखुंडा गांव में सामुदायिक भवन में ईलाज करते डॉक्टर

पकरीबरावां के बेलखुंडा गांव में सामुदायिक भवन में ईलाज करते डॉक्टर

Nawada News: नवादा जिले के जसत गांव में सालों से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के अभाव में संचालित हो रहा है. वर्तमान में सामुदायिक भवन में चलने से स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों दोनों को परेशानी हो रही है. स्थायी भवन निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है.

विज्ञापन

Nawada News (पकरीबरावां से विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)
नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बेलखुंडा ग्राम पंचायत अंतर्गत जसत गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्षों से अपने भवन के अभाव में संचालित हो रहा है. कभी आंगनबाड़ी केंद्र तो कभी निजी भवन में चलने वाला यह स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्तमान में गांव के सामुदायिक भवन में संचालित किया जा रहा है. भवन की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में लगातार परेशानियां सामने आ रही हैं, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र गांव और आसपास के लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं तथा सामान्य बीमारियों का उपचार किया जाता है. लेकिन स्थायी भवन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन प्रभावित होता रहता है.

स्वास्थ्यकर्मी और मरीज दोनों को हो रही परेशानी

ग्रामीण जयराम यादव, वार्ड सदस्य रवींद्र यादव, रामाशीष कुमार, अलखदेव यादव, तौफीक अंसारी, रामोतार पंडित सहित कई लोगों ने बताया कि सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र चलने से आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का अभाव बना रहता है. मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है और कई बार स्वास्थ्यकर्मियों को भी कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि गांव की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए अलग भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना भवन बन जाए तो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा.

स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थायी भवन की मांग

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि जसत गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए शीघ्र स्थायी भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें. उनका कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और इसके लिए उपयुक्त आधारभूत संरचना का होना आवश्यक है.

Also Read: नवादा के पकरीबरावां में बनेगा डिग्री कॉलेज, जांच करने पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन