भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है नवादा का गोवर्धन मंदिर, द्रविड़ शैली में है निर्मित
Nawada News : नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है.
Nawada News : नवादा (मनोज मिश्रा की रिपोर्ट). बिहार के नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है और अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. मंदिर की भव्य बनावट और नक्काशी हर किसी का मन मोह लेती है.
महा संध्या आरती का है विशेष महत्व
मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष आरती का आयोजन होता है. विशेष रूप से शाम को होने वाली ‘महा संध्या आरती’ का यहां बड़ा महत्व है, जिसमें भाग लेने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. रात के समय रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटों की रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर प्रशासन द्वारा की गई विशेष लाइटिंग की सजावट श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मंदिर में शाम 6:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाता है. इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होने पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










