नवादा में पति से फोन पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Published by : Vivek Singh Updated At : 15 May 2026 8:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Nawada Crime News: नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव स्थित कॉलोनी में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान गांव निवासी लखन राम की नतीनी एवं विवाहिता मधु कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को दफना दिया हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . ग्रामीणों के अनुसार मधु कुमारी पांच दिन पूर्व गुजरात से अपने बीमार नाना-नानी को देखने गांव आई थी.

विज्ञापन

Nawada Crime News: (अनिल कुमार ) नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव स्थित कॉलोनी में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान गांव निवासी लखन राम की नतीनी एवं विवाहिता मधु कुमारी के रूप में की गई है.

घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को दफना दिया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . ग्रामीणों के अनुसार मधु कुमारी पांच दिन पूर्व गुजरात से अपने बीमार नाना-नानी को देखने गांव आई थी.

मोबाइल फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने लगाया फांसी

बताया जाता है कि गुरुवार की रात मोबाइल फोन पर उसके पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली .शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई.

खिड़की से झांककर देखा गया तो मधु का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया.

पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

इधर मामले की जानकारी मिलने पर अकबरपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा. पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतका के बीमार नाना ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

जिसके कारण बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया गया. उन्होंने कहा कि यह बड़ी भूल थी और पुलिस को तत्काल सूचना देनी चाहिए थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन