नवादा रजौली में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की तस्वीर
Nawada news: नवादा जिले के रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भौर गांव से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. जो अवैध शराब के कारोबार में इस्तेमाल के लिए बाइक को छिपाकर रखा गया था. साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
Nawada news:(कुमार मनीष देव) नवादा जिले के रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भौर गांव से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. जो अवैध शराब के कारोबार में इस्तेमाल के लिए बाइक को छिपाकर रखा गया था. साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि एएसआई जयप्रकाश चौधरी पुलिस बलों के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान सूचना मिली कि भौर गांव निवासी केदार सिंह के घर के बथान में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखी गई है.
सूचना के अनुसार पुलिस की छापेमारी जारी
सूचना के अनुसार केदार सिंह के नाती सिरदला थाना क्षेत्र के रवियो गांव निवासी छोटेलाल राम के पुत्र बिक्रम कुमार ने बाइक छिपाई है. चोरी के बाइक का उपयोग बिक्रम और उसका सहयोगी भौंर गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र जेपी कुमार मिलकर शराब का अवैध कारोबार के लिए करते हैं.
छापेमारी के दौरान केदार सिंह के घर के बथान में एक मोटरसाइकिल कपड़े से ढकी मिली. पूछताछ में केदार सिंह ने बताया कि उनके नाती बिक्रम कुमार सुबह बाइक लेकर आया था और बथान में लगाकर चला गया.
बिना नंबर प्लेट की बाइक और पॉश मशीन से चेचिस नंबर की जांच
बिना नंबर प्लेट की काले-लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई. केदार सिंह बाइक से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. विधिवत जप्ती सूची बनाकर बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. थाना परिसर में पॉश मशीन से चेचिस नंबर की जांच करने पर बाइक चोरी की पाई गई.
इसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर46आर5763 है. चोरी के बाइक की जब्ती को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद अनुसंधान के क्रम में पीटीसी उपेंद्र कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से बाइक चोरी में शामिल दो अभियुक्तों भौंर गांव निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र जेपी कुमार और महेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Also Read: नालंदा में अनुमंडल पदाधिकारी ने फिटनेस पार्क और फिटनेस हॉल का किया उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










