चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 15 May 2026 6:20 PM

विज्ञापन

रजौली के भौर गांव में पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता

विज्ञापन

रजौली के भौर गांव में पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता वाहनों का शराब कारोबार में होता था इस्तेमाल चेसिस नंबर जांच में चोरी की निकली बाइक प्रतिनिधि, रजौली रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भौर गांव से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बरामद बाइक का इस्तेमाल अवैध शराब कारोबार में किये जाने की बात सामने आयी है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि एएसआइ जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान सूचना मिली कि भौर गांव निवासी केदार सिंह के घर के बथान में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखी गयी है. सूचना के अनुसार, केदार सिंह के नाती तथा सिरदला थाना क्षेत्र के रवियो गांव निवासी छोटेलाल राम के पुत्र बिक्रम कुमार ने बाइक वहां छिपायी थी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बिक्रम कुमार और उसका सहयोगी भौर गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र जेपी कुमार चोरी की बाइक का इस्तेमाल अवैध शराब कारोबार में करते थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान केदार सिंह के घर के बथान में कपड़े से ढकी एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. पूछताछ में केदार सिंह ने बताया कि उनका नाती बिक्रम कुमार सुबह बाइक लेकर आया था और बथान में खड़ी कर चला गया. बरामद काले-लाल रंग की अपाची बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. बाइक से संबंधित कोई वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं किये जा सके. इसके बाद पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची बनाकर बाइक को जब्त कर थाना लाया. थाने में प्राथमिकी दर्ज थाना परिसर में पॉश मशीन से चेसिस नंबर की जांच करने पर बाइक चोरी की निकली. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर46आर5763 पाया गया. इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुसंधान के दौरान पीटीसी उपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से बाइक चोरी मामले में शामिल भौर गांव निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र जेपी कुमार तथा महेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन