रजौली में एनएच-20 स्थित रेस्टोरेंट में भारी तोड़फोड़, नकदी समेत लाखों की लूट

Updated:
विज्ञापन
रजौली में एनएच-20 स्थित रेस्टोरेंट में भारी तोड़फोड़, नकदी समेत लाखों की लूट

रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित छपरा के पास ‘मुम्बई फ्लेवर फैमिली रेस्टोरेंट’ में देर रात भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई.

विज्ञापन

गबन के आरोपित पूर्व कुक ने साथियों संग रेस्टोरेंट में मचाया उत्पात, प्राथमिकी दर्ज

नौकरी से निकाले जाने की रंजिश में पूर्व कर्मी ने साथियों संग होटल में की लूटपाट

फर्नीचर और सीसीटीवी तोड़े, गल्ले से 50 हजार रुपये नकद ले उड़े हमलावर

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित छपरा के पास ”मुम्बई फ्लेवर फैमिली रेस्टोरेंट” में देर रात भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई. रेस्टोरेंट के संचालक सुधीर कुमार यादव ने इस संबंध में अपने ही एक पूर्व कर्मचारी कमलेश कुमार यादव और उसके 5-6 अज्ञात साथियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने न केवल संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि गल्ले से नकदी भी लूट ली.

रंजिश में की घटना

जानकारी के अनुसार, आरोपित कमलेश कुमार यादव, पिता- लालजीत यादव, ग्राम- सपही पिछले तीन महीनों से वहां कुक था. करीब दस दिन पूर्व डेढ़ लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. पीड़ित का कहना है कि इसी रंजिश में वह फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था. मंगलवार मध्य रात्रि आरोपित अपने साथियों के साथ लोहे की खंती, रॉड और डंडे लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा और ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया.

आर्थिक क्षति और जांच:

हमलावरों ने फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. संचालक के मुताबिक, आरोपितों ने काउंटर से 50,000 रुपये नकद लूट लिए. इस वारदात में मालिक को लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन