ePaper

Bihar News: बिहार में दो मद्य निषेध अधिकारी हुए निलंबित, विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा ऐक्शन

Updated at : 20 Aug 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

मद्य निषेध विभाग के अधिकारी की तस्वीर

Bihar News: नवादा में मद्य निषेध विभाग ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को देखते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. गोविंदपुर में उत्पाद विभाग के SI और चार अन्य को गिरफ्तार किया गया. युवकों से ठगी और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा में मद्य निषेध विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. विभाग के आदेश के अनुसार अवर निरीक्षक नीतीश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक अरुण यादव को निलंबित किया गया. निलंबन अवधि के दौरान अरुण यादव का मुख्यालय गया ग्रुप सेंटर निर्धारित किया गया है.

गोविंदपुर में उत्पाद विभाग के एसआई और चार अन्य गिरफ्तार

इससे पहले नवादा के गोविंदपुर इलाके में उत्पाद विभाग के एक एसआई और चार अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. आरोपियों को बुधवार की देर रात डेल्हुआ घाटी के पास से पकड़ा गया. उनके वाहन (स्कॉर्पियो, नंबर BR27R8751) को भी जब्त कर लिया गया.

झारखंड से लौट रहे युवकों से ठगी का मामला

11 अगस्त को रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव के पांच युवक झारखंड से लौट रहे थे. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के मंदिर के पास, उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें रोका. पीड़ित पवन के अनुसार, एसआई ने उसकी सोने की चेन छीन ली और जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की. युवकों ने एसआई के निर्देश पर उदय राज के मोबाइल नंबर पर 34 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए.

जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई

SDPO गुलशन कुमार ने गोविंदपुर थाने में आरोपियों से पूछताछ की. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपी SI का एक दिन पहले ही ट्रांसफर किया गया था. जांच में दोषी पाए जाने पर SI और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: खेलते-खेलते छिन गई मासूमों की जिंदगी, गोपालगंज के पोखर में सगे भाई-बहन की डूबने से मौत

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन