ePaper

Bihar News: खेलते-खेलते छिन गई मासूमों की जिंदगी, गोपालगंज के पोखर में सगे भाई-बहन की डूबने से मौत

Updated at : 20 Aug 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Bihar News: गोपालगंज जिले के कररिया पूरब टोला गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेलते-खेलते पोखरे के पास पहुंचे दो सगे मासूम भाई-बहन गहरे पानी में डूब गए. दोनों को बचाने की कोशिश नाकाम रही और उनकी मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक हादसा हुआ. गांव निवासी सिपाही लाल प्रसाद के दो छोटे बच्चे, सात साल की शिम्पल कुमारी और पांच साल का राजन कुमार, खेल-खेल में घर से बाहर निकले और पास के पोखरे की ओर चले गए. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में जा गिरे.

बचाने की कोशिश नाकाम, पलभर में बुझ गए दो नन्हें चिराग

गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया लेकिन जीवन वापस नहीं लौट सका. यह दृश्य देखकर गांव का हर शख्स दहल उठा. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

घटना के बाद पूरे कररिया पूरब टोला गांव में मातम पसर गया। जिन गलियों में अक्सर बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातमी सन्नाटा है. परिवारजन लगातार रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. शोकाकुल माहौल में लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे लेकिन कोई शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर पा रहा.

प्रशासन ने संभाली स्थिति, मुआवजे का आश्वासन

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से हर संभव मदद व मुआवजा दिया जाएगा.

गांव को झकझोर गई मासूमों की असमय मौत

दो सगे भाई-बहन की असमय मौत ने गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है. मासूम बच्चों को देखने के लिए लोग लगातार परिजनों के घर पहुंच रहे हैं. हर किसी की आंखें नम हैं और लोग परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन