गोपालगंज के थावे में बिजली चोरी का खुलासा, 5 उपभोक्ताओं पर FIR; 1.13 लाख रुपये की राजस्व क्षति का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिजली कंपनी के छापेमारी दल ने बगहा सैदा और बगहा निजामत गांवों में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा किया है. बिना मीटर और कनेक्शन के एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली इस्तेमाल करने वाले पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Bijli Chori: बिजली कंपनी के छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के बगहा सैदा और बगहा निजामत गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है. इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता अविनाश कुमार के आवेदन पर पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना मीटर और कनेक्शन के हो रही थी बिजली चोरी

जांच के दौरान बिजली कंपनी की टीम ने पाया कि कुछ उपभोक्ता बिना वैध मीटर और कनेक्शन के एलटी लाइन में अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे. इसके बाद विभाग ने राजस्व क्षति का आकलन करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की.

पांच उपभोक्ताओं पर लाखों की राजस्व क्षति का आरोप

बगहा सैदा गांव के दिलसाद आलम पर 9,675 रुपये, इरसाद अहमद पर 14,221 रुपये, मोहम्मद अली अख्तर पर 11,955 रुपये और मोहम्मद सरफुदीन पर 9,675 रुपये की राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है. वहीं, बगहा निजामत गांव के जियाउल हक पर 68,239 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया गया है.

छापेमारी टीम में बिजली विभाग के कर्मी शामिल

छापेमारी दल में एसटीएफ के कनीय विद्युत अभियंता कृष्ण कुमार, सुपरवाइजर विश्वनाथ श्रीवास्तव, टेक्नीशियन चित्रांश श्रीवास्तव, मानव बल उमेश सिंह, श्याम कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव और अरविंद चौधरी समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन