गोपालगंज के मीरगंज में लाठी-ध्वजा पूजन के साथ महावीरी अखाड़े की तैयारी शुरू, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

लाठी पूजन करते समिति के सदस्

मीरगंज शहर में महावीरी अखाड़े की पारंपरिक शुरुआत लाठी और ध्वजा पूजन के साथ हो गई है. विभिन्न मोहल्लों में हनुमान जी की ध्वजा बदली गई और पूजा-अर्चना की गई. इस धार्मिक आयोजन ने शहर को भक्तिमय बना दिया है.

विज्ञापन

Mahaviri Akhada: मीरगंज शहर में मंगलवार को लाठी पूजा और ध्वजा पूजन के साथ महावीरी अखाड़े की पारंपरिक शुरुआत हो गयी. विभिन्न मोहल्लों में हनुमान जी की ध्वजा बदली गयी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ढोल-ताशे के साथ समितियों ने किया नगर भ्रमण

अखाड़ा समितियों ने ढोल-ताशे और हनुमान चालीसा के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया. लाठी पूजा के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. पूजा के साथ ही अखाड़ा समितियों ने महावीरी अखाड़े को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं.

सात सितंबर की रात से शुरू होगा महावीरी अखाड़ा

मीरगंज में सात सितंबर की रात से महावीरी अखाड़ा शुरू होगा, जो आठ सितंबर को दिनभर चलेगा. शहर के सोनार टोली, ब्रह्मस्थान, उत्तर मोहल्ला, हनुमानगढ़ी, गल्ला मंडी और हरखौली समेत विभिन्न स्थानों से महावीरी अखाड़ा निकाला जायेगा.

आसपास के गांवों से भी पहुंचेंगे अखाड़े

सवरेजी और नरैनिया गांव से भी अखाड़े मीरगंज पहुंचकर नगर भ्रमण करेंगे. मंगलवार को विभिन्न अखाड़ा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे. ध्वजा पूजन के साथ ही शहर में महावीरी अखाड़े को लेकर धार्मिक और उत्सवी माहौल बन गया है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन