सिरदला के केंदुआ में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, छह विषयों में शुरू हुई स्नातक की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक

Nawada News : सिरदला के केंदुआ राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए छह विषयों में पढ़ाई शुरू हो गई है. छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा.

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला प्रखंड के केंदुआ में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया है. मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई के रूप में संचालित इस महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू कर दी गयी है. महाविद्यालय के शुरू होने से सिरदला प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है. अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

फिलहाल छह विषयों में शुरू की गयी स्नातक की पढ़ाई

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल छह विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू की गयी है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल हैं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.

प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के आधार पर हो रहा नामांकन

प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार ने बताया कि सत्र 2026-30 के लिए नामांकन मगध विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रथम एवं द्वितीय मेधा सूची के आधार पर लिया जा रहा है. महाविद्यालय के शुभारंभ को सिरदला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें स्नातक की पढ़ाई के लिए अब तक दूर के कॉलेजों और शहरों का रुख करना पड़ता था.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन