नवादा में एनएच-20 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, जहानाबाद निवासी अधेड़ गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में घायल की तस्वीर

Nawada News : एनएच-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जहानाबाद का एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर केन्दुआ मोड़ के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जहानाबाद निवासी एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया.

दुर्घटना में एक पैर टूटा, शरीर पर गंभीर चोटें

अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र भारती ने बताया कि घायल की पहचान जहानाबाद निवासी सहेमन बिंद के 45 वर्षीय पुत्र हरि बिंद के रूप में हुई है. दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया है. इसके अलावा मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

नवादा की ओर जाने के दौरान हुआ हादसा

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन कुंदन कुमार ने बताया कि घायल हरि बिंद का ननिहाल नरहट गांव में है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि हरि बिंद एक कंपनी में मुंशी का काम करते हैं. नवादा की ओर जाने के दौरान रास्ते में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

आवेदन मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआइ अजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला संज्ञान में आया है. फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन