20 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 6:54 PM
विज्ञापन
NAWADA NEWS.सिरदला प्रखंड क्षेत्र में बीते 20 दिनों से सूखे जैसे हालात बने थे. लगातार धूप और गर्मी से खेतों में लगी फसलें मुरझाने लगी थीं. धान की बुआई अधूरी रह गयी थी और किसान चिंता में डूबे थे. लेकिन, शनिवार की सुबह हुई बारिश ने किसानों की खुशियों में नयी जान फूंक दी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिरदला
सिरदला प्रखंड क्षेत्र में बीते 20 दिनों से सूखे जैसे हालात बने थे. लगातार धूप और गर्मी से खेतों में लगी फसलें मुरझाने लगी थीं. धान की बुआई अधूरी रह गयी थी और किसान चिंता में डूबे थे. लेकिन, शनिवार की सुबह हुई बारिश ने किसानों की खुशियों में नयी जान फूंक दी. बारिश की बूंदों के गिरते ही खेतों में हरियाली की उम्मीदें फिर से जग गयीं. किसानों का कहना है कि अगर समय पर बारिश न होती तो धान की फसल पूरी तरह से चौपट हो सकती थी. प्रखंड के कई गांवों सिरदला, बांधी, अकौना, खटागी, घघट सहित अन्य इलाकों में जब बारिश शुरू हुई तो किसानों ने इसे भगवान का वरदान माना. किसान राजकुमार प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अरविंद राजवंशी, बिनोद मिस्त्री, वीडियो राजवंशी, सुरेंद्र प्रसाद व मनीष कुमार ने बताया कि इस बारिश से धान की रोपनी अब तेजी से होगी और खेतों में नमी बनी रहेगी. इस बारिश ने जहां किसानों की चिंता दूर की, वहीं गांवों में रौनक भी लौटा दी. बच्चे बूंदाबांदी में खेलते नजर आये और किसान खेतों की ओर निकल पड़े.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










