रजौली और अकबरपुर में जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Nawada News. समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई.
ककोलत जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की होगी प्रतिनियुक्ति
समीक्षा बैठक में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देशप्रतिनिधि, नवादा नगरसमाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की जांच की और लंबित योजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान रजौली और अकबरपुर प्रखंडों में कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों को समन्वय बनाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा. वहीं, वन विभाग की समीक्षा के दौरान कर्पूरी नगर पथ के निर्माण हेतु वनभूमि से संबंधित नक्शा और विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग, रजौली को दिया गया.
ककोलत सौंदर्यीकरण और डिग्री कॉलेज पर चर्चा
प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि हस्तांतरण की बाधाओं को दूर करने हेतु गोविंदपुर अंचल अधिकारी को तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, वहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई. राजस्व विभाग की समीक्षा में जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने पर चर्चा हुई, जिसमें काशीचक अंचल से लंबित प्रतिवेदन को शीघ्र जमा करने का आदेश दिया गया.
पुल निर्माण और गोवंश संरक्षण
बैठक में सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह पथ में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण और एनएच-20 परियोजना की भू-अर्जन प्रगति की भी जानकारी ली गई. जिलाधिकारी ने जीविका समूहों के माध्यम से बेसहारा गोवंश के संरक्षण हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया. बैठक में डीडीसी, सिविल सर्जन और सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










