सिरदला कृषि भवन में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, कर्मियों को समय पर और सटीक आंकड़े दर्ज करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक का फोटो | Prabhat Khabar Network

सिरदला कृषि भवन में जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में गणना कर्मियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित डेटा दर्ज करने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय पर ज़ोर दिया.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले अंतर्गत सिरदला प्रखंड स्थित कृषि भवन में मंगलवार को जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न कुमार ने की. बैठक में लिपिक राहुल चौधरी सहित क्षेत्र के तमाम गणना कर्मी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से गणना कार्य पूरा करने पर जोर

बैठक के दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं, रणनीतियों और कर्मियों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने उपस्थित गणना कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसमें क्षेत्रवार सर्वे के दौरान परिवारों और व्यक्तियों से संबंधित आंकड़ों को पूरी सतर्कता और सटीकता से दर्ज किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे. सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया.

समस्याओं के त्वरित समाधान और आपसी समन्वय की अपील

बैठक में उपस्थित कर्मियों राजेश कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार और जनार्दन प्रसाद ने जनगणना प्रक्रिया और व्यावहारिक चुनौतियों से जुड़े कई सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया. अधिकारियों ने कहा कि गणना के दौरान क्षेत्र में यदि कोई तकनीकी या प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारियों को दें. सभी कर्मियों से आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया.

Also Read: नवादा में ठनका से 3 बच्चों की मौत, एक बच्ची झुलसी, तेज बारिश बनी काल


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन