ePaper

Bihar: नवादा में बेटे ने मां को मारी गोली, शव के साथ बैठा रहा हत्यारा

Updated at : 03 Jun 2024 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: नवादा में बेटे ने मां को मारी गोली, शव के साथ बैठा रहा हत्यारा

Bihar: नवादा में एक सनकी बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह घर में बैठा रहा. पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar: नवादा. एक सनकी बेटे ने रविवार की रात मां के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह घर में बैठा रहा. हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुराने जेल रोड की है. महिला की पहचान राजकुमार डोम की पत्नी दीपा देवी के रूप में की गई है. मृतक महिला दीपा देवी की बहू रिंकी देवी ने कहा कि उनके देवर ने उनकी सास की गोली मारकर हत्या की है. उसने पहले भी हत्या करने की धमकी दी थी. रात में अचानक घर आया और गोली मार दी. पेट में गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही दीपा देवी की मौत हो गई.

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. इस पूरे मामले में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि एक महिला को गोली मारी गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. गोली मारने के बाद महिला बेटा घर में बैठा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: Sarhasa : बिहार के इस अनोखे मंदिर में ब्राह्मण नहीं होते पुरोहित, नाई कराते हैं पूजा

जमीन के विवाद में की गई हत्या

इधर, दीपा की बहू रिंकी देवी ने इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया. रिंकी देवी ने कहा कि उनका देवर लगातार जमीन बेचकर रुपये मांग रहा था. जमीन का बंटवारा करने के लिए सास पर दबाव बना रहा था. सास जमीन नहीं बेच रही थीं. इसको लेकर लगातार विवाद हो रहा था. इसी विवाद में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है. हत्या का आरोपित बेटा महिला का मंझला लड़का है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन