सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार के इस जिले में एक्शन शुरू, 66 कुख्यातों की सूची तैयार, 17 को नोटिस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Dec 2025 8:49 PM
सम्राट चौधरी
Bihar News: बिहार सरकार ने अवैध कारोबार पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है. नवादा पुलिस ने शराब, बालू और भू-माफिया सहित 66 कुख्यात अपराधियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार कर ली है. नोटिस जारी होने के बाद अब अवैध संपत्तियों की जब्ती और कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.
Bihar News, आशुतोष कुमार: बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि जल्द ही राज्य के सभी अपराधी और माफियाओं पर कार्रवाई होगी . अब शराब, बालू, भूमि तथा अन्य अवैध धंधों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए सरकार ने हर जिले से कार्रवाई के लिए सूची मांगी है. इसी क्रम में नवादा पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर चुकी है.
नवादा पुलिस ने अब तक जिलेभर के 66 माफियाओं की पहचान कर ली है, जिनकी अवैध संपत्तियों और आपराधिक गतिविधियों की विस्तार से रिपोर्ट तैयार की गयी है. इनमें शराब कारोबारियों से लेकर बालू और भू-माफियाओं तक सभी प्रकार के संगठित अपराधियों का नेटवर्क सामने आया है.
28 माफियाओं की सूची कोर्ट में
पुलिस की विशेष टीम के निर्देश पर थाना स्तर से माफियाओं की सूची तैयार की गयी. अब तक 28 नाम थाना स्तर से उपलब्ध करा दिये गये हैं, जिनके विरुद्ध आवश्यकीय दस्तावेज, संपत्ति विवरण, अवैध कमाई के स्रोत और आपराधिक इतिहास को संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है.
17 कुख्यात माफियाओं को नोटिस जारी
पुलिस की अब तक की प्रक्रिया के बाद 17 माफियाओं को नोटिस निर्गत कर दिया गया है. इन नोटिसों में उनके अवैध संपत्ति स्रोत, असंगत कमाई और आपराधिक गतिविधियों पर जवाब मांगा गया है. जवाब संतोषजनक न होने पर पुलिस उनकी संपत्ति जब्त करने, कुर्की जब्ती की कार्रवाई और गैंगस्टर, सीसीए जैसे कड़े प्रावधान लागू करने की तैयारी में है.
पुलिस का सख्त रुख, अब सिर्फ कार्रवाई
नवादा पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि चुनाव बाद अपराध और माफियाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जायेगा. शराब माफियाओं की अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों पर विशेष निगरानी होगी. बालू माफियाओं की मशीनरी, बैंक खातों और परिवहन नेटवर्क की जांच, भू-माफियाओं की अवैध प्लॉटिंग, कब्जा और फर्जी कागजात की जांच, अवैध संपत्तियों की तेजी से पहचान और जब्ती की प्रक्रिया से पुलिस का यह रुख साफ संकेत देता है कि अब अवैध कारोबार करने वालों की कमर टूटने वाली है. प्रशासन की सख्ती देखकर जिलेभर के माफियाओं में खलबली मची हुई है.
इसे भी पढ़ें: 814 करोड़ की लागत से बागमती नदी पर बनेगा मेगा पुल, बिहार के 3 जिला के लोगों को होगा फायदा
सरकार की मंशा साफ
गृह विभाग के निर्देश पर जिलों से मांगी गयी जानकारी का उद्देश्य है कि आने वाले महीनों में बड़े पैमाने पर राज्यभर में माफिया विरोधी अभियान चलाया जाये. संगठित रूप से शराब, बालू और भू-माफियाओं की जड़ें उखाड़ने के लिए संपत्ति जब्ती, आर्थिक क्षति और कानूनी शिकंजा कसने की रणनीति पहले से तैयार है.
नवादा में शुरू हो चुकी है निर्णायक तैयारी
नवादा पुलिस की ओर से 66 कुख्यातों की पहचान और कोर्ट में रिपोर्ट समर्पित किया जाना यह बताता है कि जिले में संगठित अपराधियों पर निर्णायक प्रहार तय है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई बड़े नामों की संपत्तियों पर बुलडोजर भी चल सकता है.
क्या बोले अधिकारी
नवादा डीएसपी निशु मल्लिक ने कहा कि पुलिस अवैध धंधों में लिप्त किसी भी माफिया को बख्शने वाली नहीं है. जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई तय है. संपत्ति जब्ती को लेकर सभी विकल्पों पर कार्रवाई की जा रही है. अपराध और अवैध कमाई से जिले का माहौल बिगाड़ने वालों की जड़ें उखाड़ फेंकने की कवायद शुरू हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










