814 करोड़ की लागत से बागमती नदी पर बनेगा मेगा पुल, बिहार के 3 जिला के लोगों को होगा फायदा
पुल निर्माण के काम में आई तेजी
Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़े पुल का निर्माण का काम जल्द शुरू होने वाला है. इससे आसपास के दो जिला के लोगों को फायदा होगा. आइये इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं.
Bihar news: बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bihar State Road Development Corporation Limited) ने मुजफ्फरपुर जिले में हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ और इस रूट पर बागमती नदी पर पुल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दिया है. परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है.
इस काम के लिए अपर समाहर्ता (Additional Collector) की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी का काम अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की किस्म, दर और वर्गीकरण तय करना है. कमेटी रिपोर्ट जिला भू-अर्जन कार्यालय को सौंपेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर जमीन के रैयतों को मुआवजे का भुगतान किया जायेगा.
कमेटी में बीआरडीसीएल के पदाधिकारी के नाम तय
इस प्रक्रिया में तेजी लाने के मकसद से बीआरडीसीएल के उप महाप्रबंधक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सूचित किया है कि बीआरडीसीएल की ओर से प्रबंधक अभिषेक कुमार को छह सदस्यीय कमेटी में सदस्य की भूमिका निभाने के लिए नामित किया गया है.
21 किलोमीटर लंबी होगी सड़क
इस परियोजना के लिए 25 गांवों में लगभग 14 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा. इसकी अधियाचना (अधिग्रहण की मांग) जिला भू-अर्जन कार्यालय को पहले ही सौंपी जा चुकी है. इस परियोजना पर करीब 814 करोड़ रुपये खर्चने का अनुमान है.
यह परियोजना मुजफ्फरपुर के कई क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभायेगी. भूमि अधिग्रहण कमेटी की रिपोर्ट के बाद, मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है. इस पुल के बनने से औराई से मुजफ्फरपुर शहर की दूरी 55 किलोमीटर से घटकर 30 किलोमीटर रह जायेगी. इससे मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के लोगों को काफी लाभ होगा.
परियोजना के बारे में जानिए
परियोजना लागत: लगभग 814 करोड़ करोड़
पुल की लंबाई: लगभग 3.35 किलोमीटर
21.30 किमी सड़क और बाईपास भी बनेगा
इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 से अधिक जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, हो जाएं सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










