Bihar Ka Mausam: बिहार के 20 से अधिक जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, हो जाएं सावधान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड बढ़ने लगी है और अगले दो दिनों तक कई जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और पछुआ हवा 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. 5 दिसंबर की सुबह तक इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सासाराम, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय और कैमूर जिले में कोहरे का असर अधिक रहने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बिहार मौसम सेवा केंद्र अलर्ट

तापमान पर क्या अपडेट आया

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और यात्रा के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस दौरान तापमान भी इन दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं. तापमान में गिरावट से सुबह और रात की ठंड में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन में मौसम आरामदायक बना रहेगा.

पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

बिहार में पछुआ हवा भी हल्की से मध्यम गति से चलती रहेगी. हवा की गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. इस हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठंड में और इजाफा होगा. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि हवा की अगले कुछ दिनों तक हवा इसी गति से चलती रहेगी. इससे मौसम और ठंडा ���ो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे की वजह से होने वाली कम विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: आपके खिलाफ दर्ज था कोई केस तो हो जायें सावधान, पुराने वारंटियों को तलाश रही बिहार पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन