बिहार ग्रामीण बैंक दे रहा सस्ती दर पर लोन

Author Anil kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार ग्रामीण बैंक दे रहा सस्ती दर पर लोन

प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया शिविर

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया शिविर प्रतिनिधि, अकबरपुर. बिहार ग्रामीण बैंक नवादा के तत्वाधान में मंगलवार को अकबरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर लोगों को विशेष जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल कुमार, फतेहपुर शाखा के प्रबंधक खुशबू कुमारी, माखर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार मौजूद रहे. शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बैंकों की ओर से ग्राहकों को कई प्रकार के लोन दिये जा रहे हैं. ग्राहक सहूलियत के अनुसार लोन ले सकते हैं. हमारा बैंक दूसरे बैंकों से सस्ता लोन दे रहा है. वाहन के लिए 7.50%, आवास के लिए 7.25%, व्यक्तिगत 10.15%, संपत्ति पर 9.30%, व्यापार के लिए 9.15%, जीविका लखपति दीदी 9.65% सालाना ब्याज पर लोन दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब बैंकों से लोन लेना आसान व सरल हो चुका है. जरूरतमंद ग्राहक सीधे बैंक से संपर्क कर लोन ले सकते हैं. ग्राहक बैंक लोन लेकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन