Bihar के इस जिले में हुआ सबसे बड़े सदर अस्पताल का शिलान्यास, जानें कब तक बनकर होगा तैयार
Bihar: बिहार के नवादा जिले के बुधौल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदर अस्पताल की आधारशिला रखी. इस अस्पताल में 200 बेडों की व्यवस्था होगी.
Bihar: बिहार के नवादा में राज्य का सबसे बड़ा सदर अस्पताल बनने जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार को इस सदर अस्पताल की आधारशिला रखी. यह अस्पताल लगभग 19 एकड़ में बनेगा. इसका भवन चार मंजिला होगा, जिसमें 200 बेड होंगे. इस मौके पर मंगल पांडे के साथ नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर भी मौजूद थे. शिलान्यास के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में लगातार ठोस काम किए जा रहे हैं. यह सदर अस्पताल बहुत कम समय में लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

बीजेपी सांसद बोले- हर क्षेत्र में बढ़ रहा नवादा
सदर अस्पताल के शिलान्यास के बाद बीजेपी सांसद ने बताया कि इस अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था के साथ अन्य आधुनिक चिकित्सीय व्यवस्था भी उपलब्ध होगी. यह आधुनिक अस्पताल शुरुआत में लगभग 110 करोड़ की लागत से बनेगा. सरकार ने इसके लिए राशि का भी आवंटन कर दिया है.

विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि एनडीए सरकार में नवादा का चौमुखी विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में रोड, रेल, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा के साथ साथ अन्य बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ हो रहा है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवादा अब अपने दशकों के पिछड़ेपन के टैग से मुक्त होने के पथ पर अग्रसर है. बेहद जल्द विकसित नवादा का लोगों के सामने दिखेगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: नशे में धुत्त हो स्कूल में पढ़ाने पहुंच गए हेड मास्टर और शिक्षक, ग्रामीणों ने कर दिया पुलिस के हवाले
शिक्षकों के ट्रांसफर पर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब फिर से दे सकेंगे आवेदन, जानें तिथि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










