Bihar Teacher: शिक्षकों के ट्रांसफर पर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब फिर से दे सकेंगे आवेदन, जानें तिथि
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Nov 2024 4:48 PM
Education Department Bihar
Bihar Teacher: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सक्षमता पास शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर एक आदेश जारी किया है. इसमें बताया गया है कि विशेष समस्या से ग्रसित शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Teacher: बिहार सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर नया आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद एक बार फिर से शिक्षकों का नए सिरे से ट्रांसफर हो सकेगा. विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक अब बिहार में सक्षमता पास शिक्षक एक बार फिर से ट्रांसफर के लिए 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. नियम के मुताबिक इसके लिए सिर्फ विशेष समस्या से ग्रसित शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे. शिक्षकों ट्रांसफर के लिए आवेदन ई शिक्षा कोष पर करेंगे. विभाग के इस निर्णय से लाखों शिक्षकों को राहत मिलेगी.

पहले के आवेदन रद्द किये जायेंगे
शिक्षा विभाग के लिए जारी निर्देश में बताया गया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के लिये किए गए पहले के सभी आवेदन रद्द किए जाएंगे. मालूम हो कि 2 दिनों पहले ही बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक ट्रांसफर नीति को स्थगित करने का फैसला किया था. बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने के दौरान कहा था कि अभी हमलोग शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं करने वाले हैं.
शिक्षकों को बड़ी राहत
बड़ी संख्या में बिहार के शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी कि ट्रांसफर पोस्टिंग नीति हर हाल में लागू की जाए. उनका कहना है कि लाखों शिक्षक ट्रांसफर के इंतजार में है, जिन्हें जरूरत है सरकार उनका तबादला कर दें. अब नीतीश सरकार के फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.
इसे भी पढ़ें: Wedding card: शादी कार्ड में दिया अनोखा संदेश, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की अच्छी पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










