नवादा में दरिंदगी : नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया गैंगरेप

Published by :JITENDRA KUMAR
Published at :05 May 2026 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में दरिंदगी : नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया गैंगरेप

Nawada Gangrape news. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. एक गांव के बधार में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

वारदात को दबाने के लिए बुलायी गयी थी पंचायत, विफल होने पर पुलिस तक पहुंचा मामला

शाहपुर थाना क्षेत्र के बधार में 26 अप्रैल को नाबालिग छात्रा के साथ की गयी हैवानियत.

चार आरोपितों की हुई पहचान, एक अज्ञात सहित पांच पर प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, नवादा सदर

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. एक गांव के बधार में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है. मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि घटना 26 अप्रैल की है, लेकिन इसे दबाने के लिए स्थानीय स्तर पर भारी दबाव बनाया गया. रसूखदारों ने मामले को पुलिस तक जाने से रोकने के लिए पंचायती का सहारा लिया. कई दिनों तक बात दबाये रखने की कोशिश की गयी, लेकिन पीड़िता का परिवार न्याय पर अड़ा रहा और रविवार को उन्होंने शाहपुर थाना पहुंचकर आपबीती सुनायी.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में चार आरोपितों को नामजद किया गया है, जबकि पांचवें आरोपित की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस जघन्य अपराध के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी दर्ज के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

कोट्स

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

-आशुतोष कुमार पांडे, थानाध्यक्ष, शाहपुर.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

JITENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन