बाल विवाह रोकने के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह रोकने के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

रामलाल इंटर विद्यालय में हुआ आयोजन

विज्ञापन

रजौली. प्रखंड की लेंगुरा पंचायत के तारगीर गांव स्थित रामलाल इंटर विद्यालय में बुधवार को बाल विवाह से होने वाले हानि और बाल विवाह रोकने के उपाय पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. चेतना सत्र के समय हीं भाषण के साथ ही बाल विवाह रोकना है. इस दौरान बेटी पढ़ाओ, बनाओ महान जैसे नारे का गुंजायमान हुआ. कार्यक्रम में चयनित बच्चों को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले सजग कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा. प्रभारी प्राचार्य राणा रणजीत आजाद ने कहा कि बेटियां को बढ़ावा दिया जाए, तो कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल, द्रौपदी मुर्मू, सरोजनी नायडू, लक्ष्मीबाई जैसे महान व देश का होनहार हो सकती हैं. इस मौके पर शिक्षक ब्रजेश कुमार, अरविंद, कमला कुमारी, विकास, संदीप, सुरेंद्र, सोनी कुमारी, मयंक सागर, विजय शंकर पाठक, रविशंकर कुमार के साथ छात्रा, प्रिया, रिया, अनुपम, खुश्बू,ऋतु, रानी, काजल, सोनाली, सुहानी, पूनम, रचना आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन