नवादा: फतेहपुर मोड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 120 लीटर महुआ शराब और बिना नंबर की बाइक जब्त

Author Anil kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फतेहपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर महुआ शराब और बिना नंबर की बाइक जब्त; तस्कर झाड़ियों का सहारा लेकर फरार | Prabhat Khabar Network

बरामद शराब व बाइक | Prabhat Khabar Network

अकबरपुर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास 120 लीटर महुआ शराब और एक बाइक जब्त की है. तस्कर मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर थाना पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास 120 लीटर देशी महुआ शराब और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर आहर और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भाग निकला. तलाशी के दौरान बाइक पर बंधे बोरे से एक-एक लीटर के 120 पाउच में कुल 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन