मोनिका किन्नर हत्याकांड में एसआईटी की कार्रवाई, एक और विधि विरुद्ध बालक हिरासत में

Author Ashutosh kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - काशीचक थाना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

काशीचक थाना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा में मोनिका किन्नर हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है. एसआईटी ने एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है, जिससे मामले की जांच तेज हो गई है. प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ यह विवाद हत्या तक कैसे पहुंचा, जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा सदर के काशीचक थाना क्षेत्र के चर्चित मोनिका किन्नर हत्याकांड में नवादा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है. इससे पहले भी मामले में कई आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद, हत्या तक पहुंचा मामला

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर निवासी मोनिका पटना में रह रही थी. इसी दौरान उसकी पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के भट्ठा गांव निवासी शुभम कुमार से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मोनिका लगातार शुभम पर विवाह का दबाव बना रही थी. जांच में सामने आया कि विवाह से बचने के लिए शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोनिका की हत्या की साजिश रची.

शव के टुकड़े कर आहर में फेंकने का आरोप

जांच के अनुसार, आरोपित मोनिका को पटना से काशीचक लेकर आए और उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव के कई टुकड़े कर बोरे में भरकर भट्ठा गांव के समीप गोहिया आहर में फेंक दिया गया. अप्रैल माह में आहर से मानव अंग और बाद में क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

वैज्ञानिक जांच से खुली साजिश की परतें

मामले की जांच पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में गठित एसआईटी, एफएसएल टीम और सर्विलांस टीम ने की. वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की. अब एक और विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

स्पीडी ट्रायल की तैयारी

पुलिस ने कहा है कि मामले में शामिल सभी आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन