दहेज में मिली बाइक से हुई दुर्घटना, युवक की गयी जान

Nawada news. शादी के 13 दिन भी नहीं हुए कि सुहागन की पूरी दुनिया ही उजड़ गयी. दहेज में मिली मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गयी है.
नवादा/काशीचक. शादी के 13 दिन भी नहीं हुए कि सुहागन की पूरी दुनिया ही उजड़ गयी. दहेज में मिली मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गयी है. काशीचक शाहपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव के स्कूल के समीप तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने असंतुलन खोकर बिजली पोल में धक्का मार दिया. धक्का लगने से एक युवक रूप से जख्मी हो गया. वहीं, दूसरे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मोटरसाइकिल सवार शाहपुर गांव निवासी गणेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की मौत हुई है. वहीं जख्मी व्यक्ति उसका संबंधी बताया जाता है. ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता भाषो सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को युवक की शादी हुई थी. शादी में दहेज के रूप में मोटरसाइकिल गिफ्ट की गयी थी. युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. महज 13 दिन पहले ही दुल्हन बनी लड़की पति की मौत के बाद विधवा बन गयी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










