बिहार : नवादा में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, 2 अन्य जख्मी

नवादा : बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना अंतर्गत एकनार गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. हिसुआ थाना प्रभारी संजय कुमार ने आज बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर पर […]
नवादा : बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना अंतर्गत एकनार गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. हिसुआ थाना प्रभारी संजय कुमार ने आज बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए.
बिहार : सीतामढ़ी में बस पलटी, 27 बाराती जख्मी
मृतकों में जैना राजबंशी (21) और चितवन राजबंशी (22) शामिल हैं. वे एकनार गांव के निवासी थे. संजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में घायल दोनों मजदूर रांची के निवासी हैं. उन्हें इलाज के लिए तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




